कुँ.आरसी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी में मिशन शक्ति फेस – 5 के अंतर्गत महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ सुशीला त्यागी जी ने कहा कि प्रायः शारीरिक स्वास्थ्य पर तो ध्यान देने की बात होती है किन्तु मानसिक स्वास्थ्य समाज का एक उपेक्षित पक्ष है। हम सभी को आसन,प्राणायाम, ध्यान इत्यादि के माध्यम से अपने मानस को मजबूत और स्वस्थ बनाना होगा तथा इसके प्रति समाज के दृष्टिकोण को बदलना होगा।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शेफाली यादव जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। आज नित्य परिवर्तित होते समय में महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है जिससे हम एक कुशल और आत्मविश्वास से परिपूर्ण महिला समाज का निर्माण कर सकें। तत्पश्चात् सहायक प्राध्यापिका संजना श्रीवास्तव जी ने छात्राओं को
शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए सूर्य नमस्कार एवं ध्यानात्मक आसन के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारी प्रदान की। और कहा कि प्राणायाम आपको ऊर्जा देता है देता है और आपको किसी भी कार्य में फोकस करने की शक्ति देता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भ्रस्तिका, अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी आदि प्रमुख प्राणायाम हैं। उक्त कार्यक्रम में डॉ. अनामिका सिंह, जया सिंह डॉ. गीता प्रजापति तथा अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।



