डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना अर्थात् उनके द्वारा दिया गया स्लोगन ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ के कार्यक्रम को मूर्तरूप देते हुए इंडियन बैंक मेन ब्रांच के शाखा प्रबंधक श्री ब्रह्मकान्त एवं उनके सहयोगी अधिकारी प्रियंका सिंह एवं सूर्यकान्त फील्ड आफीसर के साथ डा0 किरन सौजिया स्कूल में कोर्डिनेटर मैम कहकशा ने अपने छात्रों के साथ बहुवर्षीय वृक्षों का रोपण किया इसमें कदम के वृक्ष का रोपण करते हुए शाखा प्रबन्धक ने बताया कि इस वृक्ष की उपयोगिता वैसे तो बहुत है मगर यह वृक्ष भगवान कृष्ण से भी जुड़ा हुआ है क्योंकि उनका बचपन कदम के वृक्ष के नीचे खेलते हुए बीता था। इस मौके पर शाखा प्रबन्धक ने ‘‘स्वच्छता सेवा’’ अभियान के तहत 1 दर्जन सफाई कर्मियों को सफाई मित्र स्वच्छता शिविर के अन्तर्गत स्वच्छता सामग्री का वितरण किया। विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार ने इस पुण्य कार्य के लिये शाखा प्रबंधक सहित उनके सभी साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, तेजस्वी यादव, विद्यांशू सौजिया, कोर्डिनेटर कहकशा मैम एवं अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार सहित अन्य अध्यापक आदि मौके पर उपस्थित थे।




Good
Comments are closed.