स्वच्छता पखवाड़ा में स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय, मैनपुरी की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की एनएसएस की स्वयं सेविकाओं द्वारा पूर्ण मनोयोग से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के अंतर्गत प्रियांशी, प्रिया,निशा प्राची, प्रगति, उपासना, खुशबू अंजलि, काजल परमार, प्रियांशी चौहानआदि छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताने का प्रयास किया कि हमारे चारों तरफ गंदगी होने से हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है खुले में गंदगी फैलाने से कूड़े में प्लास्टिक डालने से जानवरों के जीवन को हानि पहुंचती है, तथा कचरा प्रबंधन के भी बारे में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया और बताया कि हमें कचरा प्रबंधन पर ध्यान देना होगा और गीला कचरा व सूखा कचरा उनके यथा निर्धारित स्थान पर ही डालना चाहिए।

इसी क्रम में छात्राओं ने स्वच्छता संबंधी नारे जैसे *गांधी जी के सपनों का भारत बनाएंगे चारों तरफ स्वच्छता फैलाएंगे*, तथा *स्वच्छता ही सेवा है गंदगी जानलेवा है*, *स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत* जैसे नारे लगाकर के छात्राओं ने लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवाल ने बताया कि स्वच्छता केवल कार्य में ही नही बल्कि स्वभाव में भी होनी चाहिए क्योंकि जब हमारे स्वभाव में स्वच्छता होगी तभी हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर पाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवाल ने किया। उक्त कार्यक्रम में एनएसएस की सभी स्वयंसेविकाएं, महाविद्यालय की शिक्षिकायें एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

1 COMMENT

Comments are closed.