कुंवर आर०सी० महिला महाविद्यालय में ऑपरेशन जागृति के तहत मिशन शक्ति अभियान का आगाज़ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल मिठास जी ने कहा कि पहले महिलाओं में शिक्षा और जागरूकता का अभाव होने के कारण प्रायः वे अपने अधिकारों का सही उपयोग नहीं कर पाती थीं लेकिन अब समय बदल गया है वे अपने हक और अधिकारों को बखूबी जानती हैं और उसका उपयोग भी करती हैं।साथ ही उन्होंने साइबर अपराध और सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी। महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ.सुशीला त्यागी जी ने कहा कि यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा और अपराध के प्रति जागरूकता, साक्षरता आदि को बढ़ावा देगा वहीं समाज और देश के प्रति महिलाओं की भागीदारी को भी बढ़ाने का प्रयास करेगा।वहीं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.शेफाली यादव जी ने कहा कि हिंसा से प्रभावित महिलाओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि विभिन्न दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर अपनी समस्याएं बताएं और तत्काल सहायता प्राप्त करें।उक्त कार्यक्रम का संचालन प्रो.अलका पाठक ने किया।इस अवसर पर एस.आई.कशिश धामा, अमित कुमार और महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं।




Good
Comments are closed.