मैनपुरी में इंजीनियर बृजेश कठेरिया के नेतृत्व में संविधान बचाओ जन जागरण साइकिल यात्रा को विधानसभा करहल में छठवें दिन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

साइकिल रैली पहुंच से प्रारंभ होकर चितई नगला महानंद पड़रिया चौराहा भगवंतपुर मदन जोहरी नहर का पुल नगला मंगली गढ़िया फैजपुर रतवा बिंद्रा बिगराई कैलोर गुलाबपुरा बमोरी नादऊ जबलपुर दन्नाहार होकर रठेरा पहुंची।

साइकिल यात्रा का विभिन्न ग्रामों में जोरदार स्वागत किया गया ग्राम वासियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

करहल विधानसभा में हो रहे उपचुनाव को लेकर आम जनता में समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए जबरदस्त उत्साह देखा गया।

साइकिल यात्रा में विधानसभा करहल के सभी सम्मानित पदाधिकारी सेक्टर प्रभारी बूथ अध्यक्ष और जिले के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने भाग लेकर यात्रा के सफल आयोजन को साकार किया.  (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्त

1 COMMENT

Comments are closed.