लखनऊ: उत्तर भारत की प्रमुख रियल इस्टेट ग्रुप ओमेक्स लि0 ने 14 सितम्बर 2024 को अपने चैनल पार्टनर्स के लिए गोल्डन ब्लॉसम इम्पीरियल रिसॉट्र्स लखनऊ में एक शानदार समारोह ‘‘शिम्फनी नाइट’’ का आयोजन किया गया। चैनल पार्टनर्स को लखनऊ में ओमेक्स को सबसे अधिक डिमाण्ड वाले डेवलपर के रूप में स्थापित करने में उनके योगदान के लिए धन्यवाद किया।

इस कार्यक्रम में 200 से अधिक चैनल पार्टनर्स उपस्थित रहे जिसमें कम्पनी द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रसिद्ध हास्य कलाकार जयविजय सचान, नृत्यांगना पाॅपी वर्मन, प्रसिद्ध सूफी गायक शिवम मिश्रा एवं डी.जे. करन की प्रस्तुति का आनन्द लिया।

कार्यक्रम का संचालन साध्वी बजाज ने किया।

कार्यक्रम को कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मोहित गोयल जी द्वारा वीडियो के माध्यम से सम्बोधित किया गया। उन्होंने बताया कि चैनल पार्टनर्स कम्पनी के स्तम्भ हैं और हमें आगे साथ में मिलकर और जोश के साथ निरन्तर काम करते रहना है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में कम्पनी लखनऊ में कई नये प्रोजेक्ट्स भी लाने वाली है । उन्होने कम्पनी के उ0प्र0 स्थित प्रोजेक्ट्स प्रयागराज, वृन्दावन, गोरखपुर, कौशाम्बी, गाजियाबाद एवं कम्पनी के बहुचर्चित योजना ओमेक्स स्टेट्स के बारे में भी चर्चा की।

ओमेक्स ग्रुप की अत्यधिक सफलता के पीछे चैनल पार्टनर्स की भूमिका के बारे में बात करते हुए, श्री अन्जनी कुमार पाण्डेय, बिजनेस हेड ओमेक्स लि0 लखनऊ ने कहा, “हम अपने चैनल पार्टनर्स को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हम वर्षों से उनके ठोस योगदान के लिए वास्तव में उनके आभारी हैं। चैनल पार्टनर्स ओमेक्स कम्पनी के मूल स्तम्भ हैं तथा कम्पनी के विस्तार में उनकी भूमिका उत्कृष्ट रहीं है। वे ओमेक्स परिवार के एक सम्मानित सदस्य हैं।

गौरतलब है कि ओमेक्स ग्रुप की उपस्थिति 8 प्रदेशों व 29 शहरों में है एवं कम्पनी ने अभी तक 135.84 मिलियन वर्ग फिट डिलीवर कर दिया है। गत 15 वर्षों में कम्पनी ने लखनऊ शहर में अपनी 16 योजनाओं में 4400 भवनों का आवंटियों को सफलतापूर्वक कब्जा प्रदान किया और आगे भी अपने इसी पथ पर अग्रसर रहेगी।

इस कार्यक्रम में ओमेक्स के इन्वेस्टर्स एवं ओमेक्स कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।