• होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिज़ोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • खेल
  • मनोरजन
  • युवा-प्रतिभा मंच
  • राजनीति
  • खबरे पी0 आई0 बी0 से
  • कृषि व सरकारी योजना
  • शिक्षा/महिला जगत
  • संपादकीय/लेख विचार
  • संपर्क करे
  • रिपोर्टर
  • लेख/समाचार
  • More
    • About Us
    • Advertisement (विज्ञापन)
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Donate us
Search
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
ShaktiSamaj
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिज़ोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • खेल
  • मनोरजन
  • युवा-प्रतिभा मंच
  • राजनीति
  • खबरे पी0 आई0 बी0 से
  • कृषि व सरकारी योजना
  • शिक्षा/महिला जगत
  • संपादकीय/लेख विचार
  • संपर्क करे
  • रिपोर्टर
  • लेख/समाचार
  • More
    • About Us
    • Advertisement (विज्ञापन)
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Donate us
Home राज्य उत्तरप्रदेश शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले, जरूरतमंद व्यक्ति के...
  • राज्य
  • उत्तरप्रदेश
  • मुख्य समाचार

शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले, जरूरतमंद व्यक्ति के यहां एम्बुलेंस 07 मिनट के अंदर पहुंचे- अविनाश।

By
Shakti Samaj Desk
-
September 13, 2024
280
0
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये, निर्माणाधीन परियोजनाएं समय से पूर्णं हों- जिलाधिकारी।

    मैनपुरी(सुवि) जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग की सड़क अनुरक्षण में 72वीं रैंक, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में 66वीं रैंक, वृद्धावस्था पेंशन में 50वीं रैंक, व्यक्तिगत शौचालय में 45वीं रैंक, एस.बी.एम. फेज-02 में 55वीं रैंक, सीटी स्कैन में 52वीं रैंक, निराश्रित गोवंश संरक्षण में 50वीं रैंक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, 108 एंबुलेंस संचालन में 46वीं रैंक, पर्यटन विकास कार्यों में 39वीं रैंक, ऑपरेशन कायाकल्प में मंडल में चौथे, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, एक जनपद-एक उत्पाद की प्रगति मंडल में सबसे खराब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी अपने-अपने विभाग की संचालित योजनाओं की प्रगति सुधारने की दिशा में कार्य करें, निर्माण कार्यों में समयबद्धता, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये, ईटों की गुणवत्ता, मोहरम, बालू, सरिया, सीमेंट का प्रयोग मानक के अनुसार किया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति सुधारी जाए, जिन ग्रामों में पाईप लाइन आदि के कार्य पूर्ण हो चुके हैं, वहां प्राथमिकता पर सड़कों की मरम्मत कराकर पूर्व की स्थिति में लाया जाए ताकि किसी भी व्यक्ति को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े।


    श्री सिंह ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में निराश्रित गोवंशों के सरंक्षण की स्थिति ठीक नहीं है, खासतौर पर नगरीय क्षेत्रों में निराश्रित गौवंश सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि अभियान चलाकर सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर संचालित गौशाला में संरक्षित किया जाए, संचालित गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों की बेहतर देख-भाल की जाए, संचालित गौशालाओं में क्षमता वृद्धि की जाए, गौशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध रहे, उपलब्ध दुधारू गायों को सैम-मैम बच्चों के अभिभावकों को मुख्यमंत्री गोधन सहभागिता योजना में उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को आदेशित करते हुए कहा कि जनपद में 108 एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम ठीक नहीं है, एंबुलेंस के संचालन में जनपद की मंडल, प्रदेश में स्थिति संतोषजनक नहीं है, 108 एंबुलेंस की नियमित निगरानी, समीक्षा कर रिस्पांस टाइम सुधारा जाए, जरूरतमंद व्यक्ति, मरीज तक एंबुलेंस अधिक से अधिक 07 मिनट के भीतर पहुंचे, सुनिश्चित किया जाए।

    जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित पर्यटन विभाग के 78 कार्यों की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था यू.पी.पी.सी.एल. के परियोजना प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि लेबर बढ़ाकर तत्काल ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों का सौंन्दर्यीकरण का कार्य पूर्ण करायें। उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में कार्यदायी संस्था का कार्यालय न होने के कारण निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा, कार्यों की गुणवत्ता में गैप बना हुआ है। उन्होंने परियोजना प्रबन्धक यू.पी.पी.सी.एल. से कहा कि अगले 15 दिन में जनपद में कार्यालय स्थापित कर नियमित रूप से निर्माणाधीन कार्यों की निगरानी की जाए, सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाएं। उन्होने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को हिदायत देते हुये कहा कि सड़कों के अनुरक्षण में प्रदेश में जनपद की स्थिति ठीक नहीं है, इसे सुधारा जाये, जनपद में जो भी निर्माण कार्य संचालित हैं, उनमें समयबद्धता, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये, जिला स्तर पर गठित टेक्निकल टीम से समय-समय पर कार्य की गुणवत्ता की जांच करायी जाये। उन्होने उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के जो भी आवेदन तहसील, विकास खंड स्तर पर लंबित हैं, उन्हें तत्काल निस्तारित किये जायें ताकि पात्र बालिकाओं को योजना में लाभान्वित किया जा सके।

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय कुमार मल्ल, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येंद्र कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उपायुक्त मनरेगा श्वेतांक पांडेय, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. मदनलाल, उप कृषि निदेशक नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे  
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleपूर्वोत्तर भारत के शिवाजी असम के वीरअहोम योद्धा लाचित बोरफुकन
      Next articleमध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जये, छात्रों को निर्धारित मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन, फल-दूध कराये जायें उपलब्ध- अविनाश।
      Shakti Samaj Desk
      Shakti Samaj Desk
      http://www.shaktisamaj.com
      "www.shaktisamaj.com” तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह हिंदी समाचारपत्र- “Shaktisamaj” (भारत के लिए समाचार पत्रों के पंजीयक का कार्यालय भारत सरकार – RNI द्वारा पंजीकृत) की वेबसाइट है,
      Facebook Instagram Linkedin Telegram Twitter Website WhatsApp Youtube

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      शिक्षकों को जल्द मिलेगी चयन वेतनमान की सौगात, लंबित फाइलों के निस्तारण के बीएसए ने दिए निर्देश।

      मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी भी समस्या पर टोल फ्री नंबर 1950 एवं 18001801950 पर दर्ज कराएं शिकायत- जिला निर्वाचन अधिकारी।

      मैनपुरी में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, डीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी।

      About us

      Facebook
      Instagram
      Twitter
      Youtube

      Latest Articles

      शिक्षकों को जल्द मिलेगी चयन वेतनमान की सौगात, लंबित फाइलों के निस्तारण के बीएसए ने दिए निर्देश।

      मुख्य समाचार November 17, 2026 0
      प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज बीएसए महोदय...

      मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी भी समस्या पर टोल फ्री नंबर 1950 एवं 18001801950 पर दर्ज कराएं शिकायत- जिला निर्वाचन अधिकारी।

      मुख्य समाचार November 17, 2026 0
      मैनपुरी(सुवि)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एस.एस.आर....

      मैनपुरी में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, डीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी।

      मुख्य समाचार November 17, 2026 0
      मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी...

      Most Popular

      शिक्षकों को जल्द मिलेगी चयन वेतनमान की सौगात, लंबित फाइलों के निस्तारण के बीएसए ने दिए निर्देश।

      मुख्य समाचार November 17, 2026 0
      प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज बीएसए महोदय...

      मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी भी समस्या पर टोल फ्री नंबर 1950 एवं 18001801950 पर दर्ज कराएं शिकायत- जिला निर्वाचन अधिकारी।

      मुख्य समाचार November 17, 2026 0
      मैनपुरी(सुवि)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एस.एस.आर....

      मैनपुरी में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, डीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी।

      मुख्य समाचार November 17, 2026 0
      मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी...

      © All Rights Reserved.