मैनपुरी(सूवि) लंबित आर.सी. की वसूली, स्टांप कमी के प्रकरण की जांच में शिथिलता बरतने पर तहसीलदार भोगांव, किशनी, अनुज्ञापियों से मानकों का पालन न कराने, मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जांच की कार्यवाही न कराये जाने पर जिला आबकारी अधिकारी को चेतावनी जारी करने, धारा-24 के प्रकरण निर्धारित समय-सीमा में निस्तारित न करने पर उप जिलाधिकारी सदर, किशनी, कुरावली, घिरोर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्याे की मासिक समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने देते हुए कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी राजस्व बढ़ाने की दिशा में कार्य करें, उप जिलाधिकारी नेतृत्व देकर वाणिज्य कर, परिवहन, आबकारी, विद्युत, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन की लंबित आर.सी. की वसूली करायें, स्वयं क्षेत्र में निकलकर बड़े बाकीदारों से धनराशि की वसूली करें। उन्होंने कहा कि 01 लाख से अधिक बाकीदारों की अलग-अलग पत्रावली तैयार की जाएं, 10 बड़े बाकीदारों की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर वसूली की कार्यवाही हो, उनकी संपत्ति की नीलामी करायी जाए, अमीनो से निर्धारित मानक के अनुसार वसूली कराई जाए, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार अमीनवार साप्ताहिक वसूली की समीक्षा करें।