पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मैनपुरी के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया आज 36 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई तथा चार पत्रावली पर विदा की गई*।
1. गीता देवी पुत्री मुन्नालाल निवासी नगला कोडर पोस्ट टिडोली थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी की शादी अभिषेक पुत्र नीरज यादव निवासी सिंहपुर थाना करहल जिला मैनपुरी के साथ 26/04 /2020 को हिंदू रीति रिवाज से सम्पन्न हुई थी यह करीब 1 वर्ष से अलग रह रहे थे। दोनों को इस केंद्र पर बुलाया गया दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया और काफी समझाया गया दोनों पक्षों की आपसी सहमति से इस केंद्र से विदा की गई ।

2. बेबी पुत्री विश्वनाथ निवासी मोहल्ला सोतियाना थाना कोतवाली जिला मैनपुरी की शादी अनिल कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी ग्राम व पोस्ट इलावांश थाना एलाऊ जिला मैनपुरी के साथ वर्ष 2020 में हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी यह करीब एक माह से अलग रह रहे थे।दोनों को इस केंद्र पर बुलाया गया और काफी समझाया गया दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दोनों पक्षों की सहमति से इस केंद्र से विदा की गई।

3. रामादेवी पुत्री स्वo ओमप्रकाश निवासी ग्राम कपूरपुर थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी की शादी संजीव कुमार पुत्र रामदास निवासी चंदरपुर बोझी थाना कुर्रा जिला मैनपुरी के साथ 11/12/2012 में हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी यह करीब दो माह से अलग रह रहे थे दोनों को इस केंद्र पर बुलाया गया और दोनों पक्षों को काफी समझाया बुझाया गया दोनों पक्ष एक साथ रहने के लिए राजी हुए और दोनों पक्षों की सहमति से इस केंद्र से विदा की गई ।

4. शशि पुत्री इंद्रवीर सिंह निवासी अहलादपुर थाना करहल जिला मैनपुरी की शादी अवनीश पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी भदेही थाना सैफई जिला इटावा के साथ 09/05/2023 को हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी यह करीब एक माह से अलग रह रहे थे। दोनों पक्षों को काफी समझाया बुझाया गया और दोनों पक्षों की सहमति से इस केंद्र से विदा की गई ।

**इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र श्रीमती हेमलता सिंह काउंसलर श्री रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, कुमारी आराधना गुप्ता,श्रीमती मनोरमा सिंह, श्रीमती ममता चौहान एवं हेड कांस्टेबल कल्यान सिंह,महिला हेड कांस्टेबल कुसुम, महिला हेड कांस्टेबल मीनू उपस्थित रहे*।



