Teachers Day Pic

दिनांक 05.09.2024 को नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में शिक्षक दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार जी रहे। मुख्य अतिथि ने विद्या की देवी माता सरस्वती व देश के द्वितीय राष्ट्रपति डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन को माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर पूजा वंदन किया। सभी अध्यापकों ने भी फूल चढ़ाकर सरस्वती माता की वंदना की। विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार ने डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन व कार्यों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक के गुणों को भी बताया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘केवल विषय का ज्ञान देने वाला व्यक्ति शिक्षक नहीं वल्कि ट्यूटर होता है, जो उच्चकोटि का विषय के ज्ञान के साथ-साथ जीवन पर्यन्त तक शिष्टाचार एवं अनुशासन के मार्ग पर चलने के लिए बाध्य करता है, सच्चे अर्थों में वही एक आदर्श शिक्षक अर्थात् गुरू जी होते हैं।’’ उन्होंने कहा ‘‘बच्चों अगर अपने गुरू को शिक्षक दिवस पर उपहार देना चाहते हैं तो दुनिया का सर्वश्रेष्ठ उपहार उसके लिए उसका सम्मान है व दूसरा उपहार उसके द्वारा बताये मार्ग का अनुशरण करना है।’’ चेयरमेन सर ने प्री-प्राइमरी विंग इंचार्ज, प्राइमरी विंग इंचार्ज, जूनियर विंग इंचार्ज व सीनियर विंग इंचार्ज एवं चीफ प्रोक्टर को भी गिफ्ट देकर सम्मानित किया। अंत में विद्यालय की हैड गर्ल कु0 सृष्टि गौतम के सान्निध्य में केक काटकर द्वितीय राष्ट्रपति का जन्मदिन मनाया गया तथा सीनियर कक्षाओं के बच्चों ने शिक्षकों का अभिनय करते हुए नियमित कक्षायें चलाईं व सभी पदाधिकारियों का भी अभिनय किया।
इस अवसर पर विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, एकेडेमिक डायरेक्टर पी0के0 सिंह, इंचार्ज कहकशा मेम, प्रगति यादव, जाॅम्सी जार्ज अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार, डिन्टो एम डी, विनोद सी, एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार सहित सभी अध्यापक/ अध्यापिकाएँ मौजूद रहे।