डॉ. किरन सौजिया सी.से. एजू. एकेडमी, मैनपुरी के छात्र, पीयूष नीट 2024 परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की। उनके इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसमें उन्हें माला, पगड़ी, शॉल, और बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार और अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। पीयूष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय परिवार को दिया।



