मैनपुरी(सूवि)प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दि. 03 सितंबर को बरनाहल में संभावित कार्यक्रम की तैयारियों की संबंधित अधिकारियों से जानकारी करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक, प्रभारी निरीक्षक यातायात को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर विशिष्ट अतिथियों के वाहनों की पार्किंग के साथ-साथ अधिकारियों, लाभार्थियों, आमजन के वाहनों की पार्किंग के स्थान चिन्हित कर समय से तैयारी की जाए, ट्रैफिक को लेकर कार्यक्रम के दिन किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो, सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को निर्देशित करते हुए कहा कि हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की सभी व्यवस्थाएं रात-दिन लेवर लगाकर समय से पूरी कराई जाएं, टेंट, स्विस कॉटेज, विशिष्ट अतिथियों, पार्टी पदाधिकारियों, मीडिया कर्मियों, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, आमजन के बैठने हेतु ब्लॉक चिन्हित कर मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाए, अधिशासी अभियंता विद्युत अब से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक कार्यक्रम स्थल पर निर्वाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करायें, कार्यक्रम के दौरान विद्युत व्यवस्था संबंधित कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।

श्री सिंह ने अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में सफाईकर्मी लगाकर कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास बेहतर सफाई व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें, सभी संबंधित अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर ही कैंप कर समय से तैयारियां पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास होने हैं, उनके तत्काल पत्थर तैयार कराए जाएं, जिन लाभार्थीपरक योजनाओं में लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र, चेक, चाबी, स्मार्टफोन, टैबलेट आदि का वितरण होना है, उनका पूरा डेटा तैयार कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराकर लाभार्थियों की कार्यक्रम स्थल पर समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ की मय जरूरी दवाओं के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करायें। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी से कहा कि कार्यक्रम में एकीकृत बागवानी मिशन, प्रधानमंत्री सूक्ष्म लघु उन्नयन योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें, जिला कृषि अधिकारी यंत्रीकरण योजना में, उपायुक्त एन.आर.एल.एम., स्वयं समूह की महिलाओं को सी.सी.एल. लिंकेज योजना में लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवीन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. सी. गुप्ता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय कुमार मल्ल, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, परियोजना निदेशक सत्येंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उपायुक्त मनरेगा श्वेतांक पांडेय, उप जिलाधिकारी करहल नीरज कुमार द्विवेदी, राजस्व अधिकारी ध्रुव शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
——————————————————



