मैनपुरी(सुवि) जनपद के 13 परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित हो रही उ.प्र. पुलिस नागरिक भर्ती परीक्षा के सुचितापूर्ण, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक, सैक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस कर्मियों को हिदायत देते हुए कहा कि परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखें, उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से तमाम अधिकारियों की तैनाती के बावजूद उन्होंने स्वयं निकलकर कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वह निरंतर परीक्षा अवधि में क्रियाशील रहे, जनरेटर, सी.सी.टी.वी. कैमरे परीक्षा अवधि में निरतंर चालू रहें, सी.सी.टी.वी. कैमरे में कमरे की प्रत्येक गतिविधि की रिकॉर्डिंग हो, परीक्षा केन्द्र पर सी.सी.टी.वी. कैमरों की निगरानी हेतु लगाये गये कर्मी निरतंर सी.सी.टी.वी. कैमरे के माध्यम से परीक्षा कक्षों की मॉनीटरिंग करें।

पुलिस परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण 4

   श्री सिंह ने बताया कि जनपद के 13 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में 3912 परीक्षार्थियों की पुलिस परीक्षा प्रारंभ हुयी, जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के साथ-साथ मूल-भूत सुविधाओं की व्यवस्था की गयी, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पुलिस भर्ती परीक्षा सी.सी.टी.वी. की निगरानी में हो रही है, प्रत्येक परीक्षार्थी की गहनता, निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार चैकिंग के उपरांत ही परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गयी। उन्होने बताया कि प्रथम दिन की प्रथम पाली में लगभग 25-30 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित मिले, परीक्षा पूरे जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संचालित हुयी, प्रत्येक सेंटर के लिए शासन के निर्देशानुसार अलग से सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारी एवं सहायक केन्द्र व्यवस्थापकों की अलग से तैनाती की गयी, जिनके द्वारा निरतंर परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी रखी जा रही है, वरिष्ठ अधिकारी भी निरतंर भ्रमणशील रहकर परीक्षा की गतिविधियों पर नजर बनाये हुये हैं। उन्होने प्रथम पाली में कुं. आर.सी. महाविद्यालय के निरीक्षण के दौरान पाया कि 240 परीक्षार्थियों में से 59 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 181 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुये, दयानन्द इण्टर कॉलेज में 384 परीक्षार्थियों में से 118 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 266 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुये, द्वितीय पाली में सनातन धर्म इंटर कॉलेज के निरीक्षण में 384 अभ्यर्थियों में से 119 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 265 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुये।

         निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस बल मुस्तैद मिला, सैक्टर मजिस्टेªट भी नियमित रूप से अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर क्रियाशील रहकर परीक्षा का जायजा लेते रहे, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर सघन तलाशी ली गयी, किसी भी परीक्षार्थी, कक्ष निरीक्षक, केन्द्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा कक्ष के भीतर मोबाइल, इलैक्ट्रानिक घड़ी आदि ले जाने की इजाजत नहीं थी, सभी के मोबाइल, घड़ी आदि मुख्य द्वार पर बने स्ट्रांगरूम में जमा कराये गये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास, क्षेत्राधिकारी भोगांव सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

——————————————————