आज दिनांक 15 अगस्त 2024 को मैनपुरी नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय डाॅ0 किरन सौजिया सी. से. एजुकेशनल एकेडमी में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लस के साथ मनाया गया। आज के इस समारोह में मैनपुरी सत्र एवं न्यायधीस श्री सुधीर कुमार व श्रीमती रश्मि त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, विशिष्ट अतिथि मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता सिंह रही। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने झण्ड़ा रोहण किया तदोपरान्त राष्ट्रीयगान भी हुआ।

WhatsApp Image 2024 08 15 at 17.36.09

भारतमाता की जय के नारे भी लगाये गए। इसके बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार व बाइस प्रेसिडेंट डा0 किरन सौजिया ने माँ सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित कर माला पहनाकर पूजा वन्दन किया।तत्पश्चात् विद्यालय के चेयरमेन डा0 अशोक कुमार व बाइस प्रेसिडेंट डाॅ0 किरन सौजिया ने मुख्य अतिथियों को गुलदस्ता देकर, माला पहनाकर, शाॅल उढ़ाकर, स्टाॅल डालकर, पगड़ी पहनाकर व वैज लगाकर बड़े ही सम्मान के साथ स्वागत किया। मुख्य अतिथि के पास समय की कमी थी इसलिए उन्होने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा आप लोगो  को देखकर मुझे भी अपना छात्रजीवन याद आ रहा है। उन्होनेे  बताया ये स्वतंत्रता दिवस का पर्व महज एक पर्व ही नही हैं हिन्दुस्तान हमारी रगो में बसता है इस अवसर पर मुझे डाॅ0 अशोक कुमार ने आमंत्रित किया इसके लिए मै उनका आभारी हूँ। जज साहब ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप लोग अपने कार्य को आत्मविश्वास और भरपुर शक्ति से करें तो जरूर सफल होगें व जीवन मे आगे बढ़ेगे ं। इसके बाद सभी बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सबसे पहले प्री पाइमरी विंग के कार्यक्रम प्रस्तुत हुए जिसमें फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी, जय हो, ए वतन मेरे वतन, चन्दा चमके चमचम, आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके पश्चात् प्राइमरी विंग के बच्चों ने देश भक्ति से सम्बन्धित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए देश के प्रति अपना देशप्रेम, देश भक्ति तथा भारतवर्ष के लिए कुछ कर गुजरने की जिज्ञासा व्यक्त की। इस सम्बन्ध मे प्राइमरी विंग की कैप्टन आन्या ने स्वतंत्रता दिवस पर अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किया। प्राइमरी विंग के बच्चों ने भगत सिंह एक्ट, तिरंगा का स्वाभिमान, सुनो गौर से दुनिया वालो की भावभीनी प्रस्तुति दी। जूनियर विंग व सीनियर विंग के बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर एन.सी.सी कैडेट्स ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार ने अपने सम्बोधन में बच्चो को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी 78वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहे है आगे भी मनाते रहेगें लेकिन बच्चो का स्वतंत्रता दिवस तभी सार्थक होगा जब बच्चे मेहनत और लगन से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बड़े अपने जनपद, प्रदेश, देश व विदेश में विद्यालय व अपना नाम रोशन करें। उन्होंने सभी आये हुए अतिथियों अभिभावकों, समस्त स्टाफ व बच्चो को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार, बाइस प्रेसीडेंट डाॅ0 किरन सौजिया, प्री प्राइमरी की इन्चार्ज प्रगति मैम, प्राइमरी विंग की इन्चार्ज जाॅमसी मैम, जूनियर विंग इन्चार्ज कैहकशा मैम, सीनीयर विंग इन्चार्ज, वाइस प्रिंसीपल, एजुकेशनल डायरेक्टर, एन. सी. सी. ए.एन.ओ प्रदीप कुमार, उमंग सर, अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार, डिंटो सर व अन्य सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।