सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करने वालों के विरूद्ध हो दण्डात्मक कार्यवाही, आवंटित पट्टों पर पट्टेदार रहें काबिज-जयवीर सिंह।

जन शिकायतें सुनते मंत्री जी 1

मैनपुरी(सूवि) ट्रॉजिट हॉस्टल में जन-शिकायतें सुनने के दौरान जब पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सम्मुख जब नगला चौथियाना नि. सूरजपाल कठेरिया ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि प्रार्थी के पास अन्त्योदय कार्ड है, उसके बच्चे के पित्त की थैली में पथरी है, धनाभाव के कारण ऑपरेशन नहीं करा पा रहा है, पात्र राशन कार्ड होने के बाद भी उसका गोल्डन कार्ड नहीं बन पा रहा है, जिस पर उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी को पृष्ठाकिंत करते हुये कहा कि तत्काल पात्रों के प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाये जायें ताकि बीमारी होने की दशा में उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होने अधिकारियों से कहा कि जन-शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर विलंब न हो, फरियादी को तत्काल राहत मिले, आमजन के बीच संदेश पहुंचे कि शासन-प्रशासन उनकी शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण के लिए संवेदनशील है, जन-शिकायतों का प्रभावी निराकरण प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में है, प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जा रही है। उन्होने कहा कि शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के निस्तारण के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ंे, अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें, किसी भी शिकायत को अपने कार्यालय में लंबित न रखें यदि निस्तारण संभव न हो तो आख्या अंकित कर वापिस करें।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को प्रत्येक दशा में मिले, योजना का लाभ प्रदान करने में पक्षपात न किया जाये, कोई अपात्र व्यक्ति योजना का लाभ न पा सके, सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि भूमि सम्बन्धी विवादों पर राजस्व, पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी संवेदनशील रहकर कार्य करें, पैमाइश, सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जों की शिकायतों पर राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर प्रभावी कार्यवाही करे, एक बार पैमाइश, कब्जा हटवाने के बाद यदि किसी के द्वारा पुनः कब्जा किया जाये तो उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्रभावी कार्यवाही की जाये।

जन-सुनवाई के दौरान औडेन्य मंडल थाना दन्नाहार नि. शिव प्रताप सिंह चौहान ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि पुराने पैतिृक मकान के बजाय उप निबन्धक, बैनामा लेखक की मिलीभगत से दूसरे मकान की चौहद्दी दिखाकर फर्जी बैनामा कराया गया है, जिस पर उन्होने उपस्थित क्षेत्राधिकारी नगर से कहा कि आज ही थानाध्यक्ष दन्नाहार के माध्यम से समस्या का निदान करायें, जितवारपुर नि. सुखराम ने आवंटित पट्टे की पैमाइश कराकर कब्जा दिलवाने, भूपतिपुर नि. मलिखान सिंह ने भूमि की पैमाइश कराने, औड़ेन्य पड़रिया नि. अजय सिंह ने विपक्षी द्वारा गलत पैमाइश कराकर किये जा रहे अवैध कब्जे को रूकवाने की शिकायत अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की। आज जन-सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अजय पाल सिंह के अलावा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, शिवदत्त भदौरिया, उदय चौहान आदि उपस्थित रहे।

1 COMMENT

Comments are closed.