filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

यातायात नियमों को कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो, हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए-जिलाधिकारी।

मैनपुरी(सुवि) विद्यालयों में गठित रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा हेतु जागरूक किया जाये, विद्यालयों में प्रतिदिन सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में छात्रों को प्रेरित किया जाये, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया हों, घायल व्यक्तियों के उपचार में किसी भी स्तर पर विलंब न हो, पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण, एनएचएआई के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में कार्य करें, सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल मद्द पहुंचाने के लिए लोगों को प्रेेरित करें, दुर्घटना के बाद 01 घंटे के अंदर घायलों की मद्द कर उन्हें चिकित्सालय पहंुचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर पुरस्कृत किया जाये, ओवर स्पीड, बिना सीट-बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग किये वाहन चलाने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हो, उनका चालान कर जुर्माना वसूला जाये, जनपद के किसी भी मुख्य मार्ग पर गढ्ढे न हों, मुख्य मार्गों के किनारे अभियान चलाकर अनाधिकृत अतिक्रमण हटाये जायें, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग न करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय ईयर फोन, मोबाइल का प्रयोग करने, ओवर स्पीड वाले वाहन चालकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर जुर्माना वसूला जाये।

उक्त निर्देश जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में देते हुये कहा कि विद्यालयों में गठित रोड सेफ्टी क्लब नियमित रूप से यातायात नियमों का पालन करने के लिए छात्रों को जागरूक किया जाये, विद्यालयों के रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों के साथ अन्य छात्र-छात्राओं का सहयोग लेकर उनके माध्यम से उनके परिजनों के साथ आमजन को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाये। उन्होने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद में चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर तत्काल मरम्मत का कार्य कराया जाये, वहां रोड सेफ्टी साईन बोर्ड स्थापित कराये जायें। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ने बताया कि 2024 हेतु चिन्हित 10 ब्लैक स्पॉट के सापेक्ष 04 पर एनएचएआई एवं 06 पर लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य कराया जाना प्रस्तावित है इस हेतु आगणन तैयार कर शासन को भेजा जायेगा, गत वर्ष के चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर कार्य कराया जा चुका है। उन्होने यूपीडा, एन.एच.ए.आई. के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुये कहा कि ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग रोकने के लिए जनपद की सीमा में प्राथमिकता पर टी.टी.जेड. कैमरे लगाये जायें।

बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव ने बताया कि वर्ष 2023 में 01 जनवरी से 15 जून के मध्य जनपद में 292 सड़क दुर्घटनाएं घटित हुयीं, जिसमें 170 व्यक्तियों की मृत्यु हुयी, जबकि 01 जनवरी से 15 जून 2024 के मध्य जनपद में 233 सड़क दुर्घटनाएं घटित हुयीं, जिसमें 138 व्यक्तियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होने बताया कि जनपद में हेलमेट का प्रयोग किये बिना दुपहिया वाहन चलाने वाले 85, बिना सीटबेल्ट के चारपहिया वाहन चलाने वाले 35, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर 286, मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने वाले 11 व्यक्तियों का चालान किया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी.गुप्ता, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन चन्द्रकेश, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरूण, सुदिति ग्लोबल के प्रबन्ध निदेशक डा. राम मोहन आदि उपस्थित रहे, बैठक का संचालन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव ने किया।

1 COMMENT

Comments are closed.