मैनपुरी(सुवि) जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने 40 वर्ष से कम आयु के 80 होमगार्ड की बसों को आपदा मित्र प्रशिक्षण हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में 80 होमगार्ड जिसमें 08 महिला एवं 72 पुरुष शामिल है, को आपदा प्रबंधन के संबंध में 12 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु लखनऊ भेजा गया है। उन्होने बताया कि अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के निर्देशानुसार उ.प्र. राज्य आपदा मोचन बल द्वारा दि. 25 जून से दि. 06 जुलाई तक जनपद के 100 पात्र होम गाडर््स का 12 दिवसीय आवासीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कराया जाना निर्धारित है, प्रशिक्षण का उद्वेश्य आपदा मित्र प्रशिक्षण प्राप्त किये हुए होम गार्ड्स जनपद में किसी भी आपदा के समय जनपदों में आपदा मित्र के रूप में अपना पूरा सहयोग देंगे एवं जनपद में होने वाली आपदा संबंधित घटना यथा डूबना, सर्पदंश, आकाशीय विद्युत, आंधी-तूफान, अतिवृष्टि व आगजनी से होने वाली जनहानि की रोकथाम होगी।

श्री सिंह ने बताया की आपदा मित्र के चयन हेतु अर्हतायें एवं मानक राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्रधिकरण द्वारा निर्धारित किये गये हैं, जिसके अन्तर्गत होमगार्ड्स का चयन कर प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है, जनपद से 80 पात्र होम गार्ड्स की सूची जिला कमाण्डेन्ट, होमगार्ड्स द्वारा उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु उपलब्ध करायी गयी है, जिन्हे आपदा मित्र प्रशिक्षण हेतु दि. 24 जून को राज्य आपदा मोचन बल लखनऊ में उपस्थ्ति होना है, चयनित होम गाडर््स उ.प्र. राज्य आपदा मोचन बल लखनऊ में 12 दिन रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, उन्हें इमरजेन्सी रेस्पान्डर किट भी उपलब्ध करायी जायेगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, जिला कमांडेंट होमगार्ड संजय कुमार शर्मा, डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला, योगेंद्र कुमार, डी.जी.सी. राजस्व सुधाकर मिश्रा, जिला आपदा विशेषज्ञ अंकिता सक्सेना, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।