कुँ. आर. सी. महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता के अन्तर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में आज छात्राओं में मतदाता इन्विटेशन कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रचार्या/ जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. शेफाली यादव जी ने छात्राओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हमारे देश में योग्य मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा मतदान की महत्ता के प्रति उदासीन है। ऐसे में युवाओं का यह दायित्व है कि वे मतदाता जागरूकता की मशाल दूर दूर तक फैलाएं जिससे लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हो सकें। महाविद्यालय की स्वीप प्रभारी श्रीमती संजना श्रीवास्तव जी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निःसंदेह आपका यह कार्यक्रम मतदाता शिक्षा अभियान को गति प्रदान करेगा और मतदाताओं की नागरिक भावना बढ़ाने में सहायक होगा। उक्त कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापिका हर्षिता मिश्रा, श्रीमती रेखा तथा सुषमा यादव के साथ साथ समस्त महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

1 COMMENT

Comments are closed.