कुँ. आर. सी. महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता एवं यूथ चला बूथ की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आरंभ होने से पूर्व प्रचार्या/ जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ शेफाली यादव जी ने कहा कि मतदान का अधिकार हमारे सभी अधिकारों में विशिष्ट है यह हमारे निर्वाचित प्रत्याशियों को जवाबदेह बनाए रखने का बेहतरीन मध्यम है। हमें अपने मताधिकार की शक्ति का उचित प्रयोग अवश्य करना चाहिए। महाविद्यालय की स्वीप प्रभारी श्रीमती संजना श्रीवास्तव जी ने छात्राओं को शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया। छात्राओं ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा “युवा शक्ति के तीन हैं काम। शिक्षा सेवा और मतदान।”

बनो देश के भाग्यविधाता। अब जागो प्यारे मतदाता।

जैसे उद्घोषों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस प्रतियोगिता में अनुष्का, सिमरन, शालिनी, रुचि, गुंजन इत्यादि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में सहायक प्राध्यापिका जया सिंह ने सभी को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।