कुँ. आर. सी. महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आरंभ होने से पूर्व प्रचार्या/ जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ शेफाली यादव जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आप सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करके योग्य प्रत्याशी का चुनाव करें जो विकसित राष्ट्र की आधारशिला को मजबूत कर सके। जिसके लिए हमें निजी स्वार्थ से परे जाकर विश्वनीय एवं कर्मठ प्रत्याशी का चयन करना होगा। महाविद्यालय की स्वीप प्रभारी श्रीमती संजना श्रीवास्तव जी ने छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा सभी को निष्पक्ष एवं न्यायोचित तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। तथा आप में से जो भी नए मतदाता हैं वह अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करके मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करा लें।
छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग के माध्यम से एक लोकतांत्रिक देश में मतदान की आवश्यकता एवं महत्ता का संदेश दिया। कार्यक्रम में दिव्या, शालू, महक, रिचा, मन्तशा, अनुष्का इत्यादि छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में चुनाव के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु छात्राओं को संकल्प पत्र वितरित किया गया।



