मैनपुरी(सुवि)जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने तहसील स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, वी.वी. पैट वेयर हाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, संबंधित अधिकारियों के साथ त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को हिदायत देते हुए कहा कि वेयर हाउस प्रांगण में किसी भी दशा में कोई अनाधिकृत, बाहरी व्यक्ति प्रवेश न करें, तैनात पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, सी.सी.टी.वी. कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रहें। उन्होने उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि एफ.एल.सी. के बाद आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को संपन्न कराने हेतु इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वेयरहाउस में कड़ी सुरक्षा में रखी गई है, इन्हीं इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का प्रयोग मतदान प्रक्रिया में होगा, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा कर्मी 24 घंटे वेयरहाउस पर तैनात किए गए हैं, वेयर हाउस की निगरानी सी.सी.टी.वी. कैमरों के माध्यम से 24 घंटे की जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने तहसीलदार सदर, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को निर्देशित करते हुए कहा कि वेयर हाउस के चारों ओर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे, कहीं भी गंदगी न दिखे, जो भी सफाई कर्मी परिसर की सफाई करें, उनके साथ विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम जी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम अंकित यादव, तहसीलदार सदर विशाल सिंह, अग्निशमन अधिकारी यदुनाथ, ई-डिस्टिक मैनेजर सौरभ पांडेय, निर्वाचन कार्यालय से अविनाश सक्सेना, अजय अम्बेश के अलावा भारतीय जनता पार्टी से शिवऔतार बाल्मिकी, समाजवादी पार्टी से राजीव कुमार, आम आदमी पार्टी से सविता देवी, बहुजन समाज पार्टी से राजवीर सिंह शाक्य आदि उपस्थित रहे।



