मैनपुरी(सूवि) पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उ.प्र. शासन जयवीर सिंह ने कैंप कार्यालय पर जन-समस्याएं सुनने के दौरान कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है, अधिकारी जन-शिकायतों के निस्तारण के प्रति संवेदनशील रहें, किसी भी स्तर से प्राप्त शिकायत का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापरक निस्तारण करें ताकि फरियादी को अपनी समस्या के निदान के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि आमजन को संचालित योजनाओं का लाभ पाने के लिए पात्र लाभार्थी का शोषण न हो, पात्र होने की दशा में उसे आसानी से योजना का लाभ मिले, निराश्रित, वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन पाने से कोई भी वृद्ध, विधवा महिला, दिव्यांग वंचित न रहें, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले ताकि गरीब व्यक्ति भी सम्मान के साथ अपना जीवन-यापन कर सकें, आवास योजना का लाभ देने के लिए पात्रों का चयन पूरी पारदर्शिता से किया जाए, जो व्यक्ति योजना का लाभ पाने योग्य हों, उनकी सूची तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों से सत्यापन भी कराया जाए। उन्होने कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित प्रार्थना पत्रों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही कर औपचारिकताएं पूर्ण कराकर शासन को भेजी जाए ताकि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लाभार्थी को धनराशि मिल सके। उन्होने भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों पर कहा कि उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सुनिश्चित करें, कहीं भी सार्वजनिक भूमि यथा चकरोड, तालाब आदि की भूमि पर अनाधिकृत कब्जा न रहे, किसी भी गरीब व्यक्ति की भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हो।

जन समस्याएं सुनते मंत्री जी 2

आज जन-सुनवाई के दौरान ग्राम लखुरपुरा नि. मीना देवी ने चिकित्साप्रतिपूर्ति का लाभ दिलाये जाने, ग्राम ननौली नि. सर्वेश ने आवास योजना का लाभ दिलाये जाने, नगला गदू नि. अवनीश ने अवरूद्ध चकमार्ग को खुलवाये जाने, कटरा नि. शशि वर्मा ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराये जाने, ग्राम सराय लतीफ नि. मंजू देवी ने संक्रमणीय भूमि पर कब्जा दिलाये जाने, नगला मूले नि. मीना देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराकर कानूनी कार्यवाही किये जाने, ग्राम पुड़री नि. वेदपाल शर्मा ने ग्राम सभा की गाटा संख्या-410 से अवैध कब्जा हटवाये जाने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया। जन-सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार के अलावा उदय चौहान आदि उपस्थित रहे

2 COMMENTS

Comments are closed.