मैंनपुरी(सूवि)मुख्य देय की वसूली की खराब प्रगति पर तहसीलदार भोगांव, किशनी, कुरावली, खनन में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की खराब प्रगति पर खनन निरीक्षक को चेतावनी जारी करने, बड़े बकायेदारों से वसूली न करने पर उप जिलाधिकारी करहल को कारण बताओं नोटिस जारी करने, तहसीलदार करहल का वेतन रोके जाने, कृषि भूमि आवंटन में तहसील मैनपुरी की प्रगति खराब पाए जाने पर तहसीलदार, उप जिलाधिकारी सदर को कारण बताओं नोटिस जारी करने, बड़े बकायादारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर बकाया की धनराशि वसूली करने, गृहकर, जलकर की वसूली में सुधार लाने, पुराने वादों पर जल्दी-जल्दी तिथि देकर प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने, डग्गेमार, ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने, अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही किए जाने, प्रवर्तन कार्य बढ़ाकर राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति किये जाने के निर्देश दिये।

 

बड़े बकायादारों से बकाया की राशि वसूलने में भी लापरवाही बरती जा रही है, जिलाधिकारी।

कर करेत्तर की बैठक 1
उक्त निर्देश जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा के दौरान देते हुये नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य देय, विविध, विद्युत, परिवहन, वाणिज्य कर, रॉयल्टी, स्टांप देय की लंबित आर.सी. की वसूली में तहसीलों द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है, अमीनों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली भी नहीं की जा रही, समस्त तहसीलों में संग्रह व्यय भी मानक से काफी अधिक है। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि उप जिलाधिकारी, तहसीलदार बकाया धनराशि की वसूली पर ध्यान दें, क्षेत्र में निकल कर बाकीदारों से बकाया की धनराशि जमा करायें अन्यथा उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्यवाही होगी। उन्होने असंतोष व्यक्त करते हुये कहा कि बड़े बकायादारों से बकाया की राशि वसूलने में भी लापरवाही बरती जा रही है, जिस कारण लंबित आर.सी. की वसूली की प्रगति बेहद निराशाजनक है, सम्बन्धित इस ओर ध्यान दें, बड़े बकायादारों से वार्ता न करें बल्कि उनकी चल-अचल सम्पत्ति कुर्क कर बकाया की वसूली करें।
श्री सिंह ने विभागवार राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन की वसूली गत वर्ष के सापेक्ष काफी कम है, इसे सुधारने के लिए विशेष प्रयास किये जायें, जानकारी करने पर ए.आई.जी. स्टाम्प ने बताया कि माह दिसम्बर में 41 बैनामों की जॉच में स्टाम्प कमी संज्ञान में आयी, जिस पर रू. 115.47 लाख का अर्थदंड लगाया गया, चालू वित्तीय वर्ष में अब तक रू. 18018 लाख लक्ष्य के सापेक्ष रू. 7836 लाख की वसूली की गयी है, जो निर्धारित लक्ष्य का मात्र 43.49 प्रतिशत है। उन्होने विद्युत देय की वसूली की समीक्षा करने पर पाया कि रू. 65602 लाख के सापेक्ष रू. 27751 लाख की वसूली की जा चुकी है, विद्युत चोरी रोकने के लिए माह में 124 प्राथमिकी दर्ज करायी गयीं, वित्तीय वर्ष में 01 अपै्रल से अब तक विद्युत चोरी में 1810 एफ.आई.आर. दर्ज हुयीं, ओ.टी.एस. योजना में 55855 उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराकर रू. 49 करोड़ 34 लाख एवं विद्युत चोरी के 1690 उपभोक्ताओं से पंजीकरण कराकर विद्युत का रू. 01 करोड़ 97 लाख जमा कराया गया साथ ही विद्युत चोरी के प्रकरण में रू. 79 लाख का समन शुल्क भी जमा हुआ, आबकारी की वसूली में जनपद प्रदेश में 12वें एवं मंडल में दूसरे स्थान पर है, अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए विभाग द्वारा निरतंर अभियान संचालित कर रहा है, माह दिसम्बर में 06 व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भेजा गया, परिवहन, वाणिज्यकर, खनन विभाग द्वारा माह दिसम्बर में संयुक्त रूप से बालू, मोरम के 04 वाहनों से रू. 07 लाख 92 हजार का जुर्माना वसूला गया।

लंबित वादों के निस्तारण की भी प्रगति सुधारी जाये।

श्री सिंह ने वादों की समीक्षा के दौरान कहा कि 03 वर्ष से अधिक पुराने वादों पर प्रतिदिन तिथि देकर वादों के निस्तारण में तेजी लायी जाए, दायरा के अनुसार वादों का निस्तारण किया जाये। उन्होने कहा कि धारा-34, धारा-24, धारा-80, धारा-67, धारा-122 बी. के वाद बड़ी संख्या में उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों के न्यायालय में लंबित है, इन वादों के निस्तारण की भी प्रगति सुधारी जाये। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में राजस्व अधिकारी की प्रशंसा की। उन्होने कृषि, आवास, कुम्हेरी कला पट्टा आवंटन की खराब प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारियों से कहा कि इस माह के अंत तक पट्टा आवंटन के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति करना सुनिश्चित करें, पट्टा आवंटन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, राजस्व अधिकारी धु्रव शुक्ला, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, घिरोर, कुरावली, अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, राज कुमार, राम नारायण, डिप्टी कलेक्टर नितिन कुमार, जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सलिल द्विवेदी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगदीश दीक्षित, प्रशासनिक अधिकारी हरेन्द्र कुमार, कलेक्टेªट के विभिन्न अनुभाग प्रभारी, समस्त तहसीलदार, अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

समान पक्षी विहार के विकास

मैनपुरी – जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने समान पक्षी विहार के विकास एवं विस्तार की बैठक में अपर जिलाधिकारी एल.ए. आगरा, तहसीलदार किशनी, समान रेंज के वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि आपस में समन्वय स्थापित कर समान पक्षी विहार के लिए पूर्व में अधिसूचित की गई 526 हें. भूमि की मौके पर उपलब्धता सुनिश्चित करायें, अधिसूचना के उपरांत जिन गाटों की बिक्री की गई है, जिन गाटों में पट्टे आवंटित किए गए हैं, जिन पट्टों को संक्रमणीय घोषित किया गया है, तत्काल निरस्तीकरण की कार्यवाही कर भूमि को समान पक्षी विहार के रूप में दर्ज कराना सुनिश्चित करें। उन्होने जानकारी करने पर पाया कि अधिसूचित 526 हे. में से 147 हे. भूमि वन विभाग के नाम दर्ज है, 28 हे. ग्राम सभा की एवं 294 हे. निजी भूमि अधिग्रहित की गई, अधिग्रहित भूमि को 2018 में रू. 724 स्क्वायर मीटर के दर से धनराशि शासन स्तर से प्राप्त हो चुकी है जबकि भूमि स्वामियों द्वारा निर्धारित सर्किल दर से 04 गुना की मांग की जा रही है, जिस पर उन्होंने अपर जिलाधिकारी एल.ए. आगरा को निर्देशित करते हुए कहा कि सर्कल रेट से 04 गुना का ऑकलन कर अनुग्रह राशि की मांग की जाए, ग्रामसभा के नाम दर्ज भूमि का एल.एम.सी. से प्रस्ताव कराकर समान पक्षी विहार के नाम दर्ज करायी जाए।

श्री सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गत दिवस पैमाइश के उपरांत उपलब्ध करायी गई 23 हे. भूमि पर तत्काल कार्य प्रारंभ करायें, समान पक्षी विहार के सौंदर्यीकरण, सिल्ट-सफाई, जलकुंभी, नालों की सिल्ट-सफाई आदि के लिए शासन स्तर से उपलब्ध कराये गये रू. 60 लाख की धनराशि से तत्काल मेंटेनेंस के कार्य प्रारंभ करायें, झील में पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए, बाहर से आने वाले पक्षियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध रहें। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि समान पक्षी विहार की देख-रेख में काफी आभाव है, इस वर्ष काफी कम संख्या में विदेशी पक्षी आए हैं, वनाधिकारी इस ओर ध्यान दें, समान पक्षी विहार में तत्काल सभी व्यवस्थाएं की जाएं ताकि बाहर से आने वाले पक्षियों की संख्या में इजाफा हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संरक्षित सारस में से 50 प्रतिशत सारस जनपद में है, जनपद में विकसित सारस सर्किट पर भी विशेष ध्यान दिया जाए ताकि सारस की संख्या में और बढ़ोत्तरी हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन आगरा अजय कुमार सिंह, वन विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

मंदिरों में भजन कीर्तन की तैयारियों सम्बन्धी बैठक
14 जनवरी से 22 जनवरी तक निरतंर भजन-कीर्तन, राम कथा, अखंड रामायण, सुंदरकांड, भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित लीला मंचन, गोष्ठी का आयोजन पूरी भव्यता से कराया जाये,
मैनपुरी 10 जनवरी, 2024- जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के चिन्हित प्राचीन, प्रसिद्ध राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, बाल्मिकी मंदिरों में दि. 14 जनवरी से 22 जनवरी तक निरतंर भजन-कीर्तन, राम कथा, अखंड रामायण, सुंदरकांड, भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित लीला मंचन, गोष्ठी का आयोजन पूरी भव्यता से कराया जाये, प्रत्येक मंदिर के पुजारी से वार्ता कर समय से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जायें, गठित आयोजन समिति के प्रत्येक सदस्य को लिखित में उसके दायित्वों के बारे में अवगत कराया जाये। उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्र के चिन्हित राम, हनुमान, बाल्मिकी मंदिरों में नेतृत्व देकर भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित करायें, चिन्हित मंदिरों का पूरा विवरण तत्काल पोर्टल पर अपलोड कराया जाये, चिन्हित सभी मंदिरों की साफ-सफाई के साथ ही अन्य समस्त व्यवस्थाएं दि. 12 जनवरी तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर ली जायें, महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित विश्व प्रसिद्ध महाकाव्य रामायण की रचना श्रीराम की जीवन-गाथा पर आधारित महाकाव्य में श्रीराम के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यों की स्थापना का आदर्श प्रस्तुत किया गया है, भगवान श्रीराम के आदर्श, मानव मूल्य, सामाजिक मूल्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाये।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद के कुल 111 मंदिर चिन्हित किये गये हैं, जिसमें शहरी क्षेत्र के 21 एवं ग्रामीण क्षेत्र के 90 श्रीराम, हनुमान, बाल्मिकी मंदिर शामिल हैं। उन्होने बताया कि विकास खंड बेवर के 12, विकास खंड मैनपुरी, सुल्तानगंज, किशनी के 11-11, विकास खंड कुरावली, जागीर, बरनाहल, करहल के 10-10 एवं विकास खंड घिरोर के 05 एवं नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 05, नगर पंचायत कुरावली के 03, नगर पंचायत घिरोर, करहल, बरनाहल, कुसमरा के 02-02 तथा नगर पंचायत किशनी, भोगांव, ज्योति खुड़िया के 01-01 मंदिर में दि. 14 जनवरी से 22 जनवरी तक कार्यक्रम आयोजित होंगे, प्रत्येक चिन्हित मंदिर में मंदिर के पुजारियों के साथ आयोजन समिति का गठन किया जा चुका है। उन्होने बताया कि इस अवधि में दीप दान, कलश यात्रा, शोभा यात्रा का भी भव्य आयोजन होगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, घिरोर, कुरावली, अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, राजकुमार, राम नारायण, उपायुक्त मनरेगा पी.सी. राम, जिला पर्यटन अधिकारी प्रदीप टम्टा, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, अन्य संबन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।