डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता महिला का आयोजन कुँ. आर. सी. महिला महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि डॉ. संजय अग्रवाल जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव जी ने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। तत्पश्चात शारीरिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं डॉ. सविता ने कार्यक्रम की आयोजक सचिव सहायक प्राध्यापिका संजना श्रीवास्तव तथा डॉ. रूपा जी ने समस्त महाविद्यालयों से आए हुए सभी अतिथिगणों को बैज पहनाकर गर्मजोशी के साथ सबका स्वागत किया। प्रतियोगिता में के आर गर्ल्स कॉलेज मथुरा नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव ए के कॉलेज शिकोहाबाद आगरा कॉलेज आगरा कुँ आर सी महिला महाविद्यालय मैनपुरी एम जी पीजी कॉलेज फिरोजाबाद बी डी के गर्ल्स पीजी कॉलेज आगरा ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने सूर्य नमस्कार मयूरासन चक्रासन गरुणासन ताड़ासन सर्वांग आसानएकर्ण पीड़ासन पूर्ण भुजंगासन नटराज आसन शीर्षासन शशांकासन आदि जटिल आसनों का अत्यंत उत्साह और कुशलता के साथ प्रदर्शन किया। जिसमें बी डी के गर्ल्स पीजी कॉलेज आगरा की टीम विजेता टीम बनी वहीं कुं आर सी महिला महाविद्यालय की टीम रनर अप रही। कार्यक्रम का समापन आदरणीय नरेंद्र सिंह ;एडवोकेट हाईकोर्ट जी के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि योग परंपरा को हमने समूचे विश्व में प्रसारित किया यह हमारे लिए गौरव की बात है। शरीर के साथ. साथ मन और मस्तिष्क को स्वस्थ तथा ऊर्जावान रखने के लिए हमें योग की क्रियाओं को अपने जीवन में अवश्य अपनाना चाहिए। अंत में प्राचार्या जी ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि योग के बहुत सामान्य अभ्यास के साथ यदि हम अपने दैनिक जीवन को सहजता और सरलता के साथ तमाम आधुनिक ठाट बाट को छोड़कर जिए तो भी स्वास्थ्य की अधिकतम समस्याओं से बचे रहेंगे। महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ सुशीला त्यागी जी ने विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। निर्णायक मंडल की भूमिका आगरा से प्रियंका दिल्ली से शिखा पाल तथा मैनपुरी से दिव्या चौहान ने पूर्ण निष्पक्षता के साथ निभाई। कार्यक्रम डॉ अलका पाठक जी के बेहतरीन संचालन के साथ संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा समस्त शिक्षणेतर स्टाफ मौजूद रहे।

1 COMMENT

Comments are closed.