मैनपुरी 28 नवम्बर, 2023- जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने सुदिति ग्लोबल एकेडेमी में युवा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव, एक भारत श्रेष्ठ भारत के अन्तर्गत युवा कल्याण विभाग के संयोजकत्व में आयोजित युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं में छिपी विभिन्न विधाओं को मंच उपलब्ध कराकर उन्हें प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। उन्होने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान तमाम गतिविधियां संचालित हुंयी, जिसमें सभी जनपदवासियों ने किसी न किसी रूप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करायी, पूरे वर्ष हर्षोल्लास का वातावरण रहा, विशेषकर युवा वर्ग छात्रों ने देश की आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी सक्रिय भागीदारी कर संदेश देने का कार्य किया। उन्होने कहा कि आजादी के बाद 75 वर्षों में देश ने प्रत्येक क्षेत्र में नये-नये आयाम स्थापित किये, खाद्यान्न के क्षेत्र में हमारा देश पूरी तरह आत्मनिर्भर बना, राजनैतक, शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक, रक्षा आदि अनेक क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की। उन्होने कहा कि आजादी के बाद भी हमारे देश के सामने खाद्यान्न का गंभीर संकट था, अर्थ व्यवस्था के मामले में भी देश की स्थिति ठीक नहीं थी, परंतु आज खाद्यान्न उत्पादन में न सिर्फ हमारा देश स्वावलम्बी बना बल्कि दूसरे देशों को खाद्यान्न आपूर्ति की स्थिति में खड़ा है, आज हमारा देश विश्व की सबसे बड़ी 05वीं अर्थव्यवस्था के रूप में भी अपने आपको स्थापित कर चुका है।
श्री सिंह ने कहा कि जब पूरा विश्व कोरोना संक्रमण से त्रस्त था, पूरी दुनियां में बीमारी को लेकर भंयकर अफरा-तफरी थी उस दौरान हमारे चिकित्सकों, वैज्ञानिकों ने अपना स्वदेशी टीका बनाकर विश्व को आश्चर्यचकित कर दिया, स्वदेशी टीके ने न सिर्फ कोरोना संक्रमण से देशवासियों की रक्षा की बल्कि विश्व के कई देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर वहां के नागरिकों की भी जान बचाने का कार्य हुआ। उन्होने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अपार सफलताएं अर्जित कीं, आज दुनियां के मुल्कों खासकर विकसित देशों में अगर सबसे होनहार छात्र-छात्राएं यदि कहीं पर पाये जाते हैं, तो उसका कुछ प्रतिशत भारत के छात्र हैं, जो भारत के मूल निवासी है, अमेरिका, यूरोपीय देशों में जब नयी खोज की जाती है, तो वहां पर भी भारत के मूलवंश के नागरिक वैज्ञानिक के तौर पर नयी खोज में शामिल रहते हैं, आज विश्व में चौतरफा भारत की बौद्धिक, मानसिक क्षमता की चर्चा हो रही है, यह सब आप जैसे युवाओं के बल आज यह सब संभव हो पाया है। उन्होने कहा कि आपके अंदर वह क्षमता, योग्यता है कि आप कोई भी मुकाम हासिल कर देश को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होने छात्र-छात्राओं का आव्हान करते हुये कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत के अन्तर्गत आप सब प्रतिभाग करें, अपने अंदर छुपी हुयी तमाम अपार क्षमताओं को श्रेष्ठतम रूप में अभिव्यक्त करने के लिए आप सब कमर कस कर तैयार हों और मजबूत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों का आव्हान करते हुये कहा कि 09 दिसम्बर तक भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची अपडेशन का कार्य प्रगति पर है, ऐसे युवा जो 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वह अपने मतदान केन्द्र पर जाकर फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करायें, यदि कुछ छुटे हुये भी मतदाता है वह भी अपना नाम शामिल कराकर विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की मतदान व्यवस्था में स्वयं को जोडें़। युवा उत्सव के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न विधाओं यथा सामूहिक लोकनृत्य में कुं. रामचन्द्र लालचन्द कन्या इं.कॉ. की कशिश नागर, अंशिका सक्सैना, अनामिका कुमारी, खुशी बाथम, अंकिता आर्या, तन्वी, दुर्गा यादव, डौली, सोहानी, अनामिका शुक्ला को प्रथम, आस्था कौशल, तान्या बाथम, अनुष्का जैन, पायल, निधि, आयुष को द्वितीय, राजकीय कन्या इं.कॉ. की अंशिका, गौरी, तान्या, कोमल, तनु, आकांक्षा, आकृति, शिवानी, निधि जैन, पारूल, अनुष्का को तृतीय, सामूहिक लोकगीत में कुं. आर.सी. इ.कॉ. की अनामिका शुक्ला, कोमल कुमारी, संघम शाक्य, प्रिया कश्यप, पलक, हर्षिता, दुर्गा यादव, डौली, सोहानी, अंशिका सक्सैना को प्रथम, लोकनृत्य एकल में अंशिका नागर को प्रथम, अराध्या को द्वितीय, लोकगीत एकल में दुर्गा यादव को प्रथम, रहीशपाल को द्वितीय, आयुषी को तृतीय, फोटोग्राफी में सोहानी पाण्डेय को प्रथम, निहारिका को द्वितीय एवं अंशिका को तृतीय, पोस्टर मेकिंग में राजकीय कन्या इ.कॉ. की हर्षिता सिंह को प्रथम, जीनियस स्कूल के ऋतुराज को द्वितीय, आर.सी. कन्या इ.कॉ. की रिया को तृतीय एवं भाषण प्रतियोगिता में आर.सी. कन्या इ.कॉ. की अदिति शाक्य को प्रथम, राजकीय कन्या इ.कॉ. की निधि गुप्ता को द्वितीय, गंगा सहाय इं.कॉ. की ललिता पाण्डेय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान आचार्य क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान देवेश सचान, जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास यादव, जिला पर्यटन अधिकारी प्रदीप टम्टा, जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र सोनाली नेगी, राजकीय इं.कॉ. बेवर की प्रधानाध्यापिका सुलक्षणा शर्मा, सुदिति ग्लोबल एकेडेमी के प्रबन्ध निदेशक डा. राम मोहन, डा. कुसुम मोहन, राघव पचौरी, अंकित शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

2 COMMENTS

Comments are closed.