
मैनपुरी 02 सितम्बर 2023. पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर में नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित बृहद कान्हा गौ आश्रय स्थल में आम का पौधा रोपित कर संरक्षित गायों को गुड़ खिलाते हुए कहा कि गाय की सेवा करना पुनीत कार्य है गौशाला में संरक्षित गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा हरा चारा दलिया उपलब्ध रहेए गौशाला में संरक्षित पशुओं के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल की जाए कान्हा गौ.आश्रय स्थल ट्रांसपोर्ट नगर में पशु डिस्पेंसरी की स्थापना कर वहां पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध रहे लिखित रूप में पशु चिकित्सा विभाग के कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए कोई न कोई कर्मी डिस्पेंसरी पर ड्यूटी पर तैनात रहे। उन्होंने गौ.आश्रय स्थल को जाने वाले मार्ग मार्ग की मरम्मत निर्माण हेतु जिला पंचायत नगर निकाय को संयुक्त रूप से कार्यवाही करने को कहा।
पर्यटन मंत्री ने गौशाला का निरीक्षण करते हुए कहा कि गौशालाओं में संरक्षित गौवंशों की उचित देखभाल की जाए संरक्षित गौवंश की शत.प्रतिशत ईयरटैगिंग हो समय से सभी पशुओं के टीके लगाए जाएं पशु चिकित्सा अधिकारी अपने.अपने अधीन संचालित गौ.संरक्षण केंद्रों का नियमित रूप से भ्रमण कर पशुओं की देखभाल करेंए गौशालाओं में साफ.सफाई पानी की उपलब्धता के बेहतर प्रबंध रहे। उन्होने मौके पर उपस्थित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से जानकारी करने पर पाया कि कान्हा पशु आश्रय स्थल में 783 गोवंश संरक्षित हैए जिसमें से 235 नंदीए 470 गाय एवं 78 बच्चे हैए अब तक गौशाला से 353 दुधारू गाय सहभागिता योजना के तहत उपलब्ध कराई जा चुकी हैंए संरक्षित गौवंश में से शत.प्रतिशत की ईयरटैगिंग हो चुकी हैए गौशाला में संरक्षित गौवंश की देखभाल हेतु कर्मी तीन शिफ्ट में तैनात किए गए हैंए संरक्षित गौवंश हेतु पर्याप्त मात्रा में हरा चारा भूसा दाना उपलब्ध है।
इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0सी0 गुप्ता उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार ए0एम0ए0 जिला पंचायत ओ0पी0 सिंह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विनय कुमार अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका लाल चन्द भारती के अलावा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ताए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविन्द भदौरिया बबलू पाण्डेय उदय चौहान अमित गुप्ता लल्ला चौहान सौरभ चौहान पियूष चन्देल विनय आदि उपस्थित रहे।




Good work
Comments are closed.