मैनपुरी 14 मार्च, 2023- प्र. जिला रोजगार सहायता अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि दि. 14 मार्च को जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा विकास खण्ड कार्यालय करहल में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, मेले का उद्घाटन सदस्य प्रदेश कार्यसमिति भारतीय जनता पार्टी राहुल चतुर्वेदी द्वारा किया गया, मेले में पीपल ट्री ऑनलाइन द्वारा 07, सानिध्य कारपोरेशन (जे.बी.एम.,टाटा) द्वारा 31, पुखराज हैल्थ केयर द्वारा 26, ग्रो फास्ट आर्गेनिक डिजायर द्वारा 08 एवं एस.बी.आई. लाइफ इन्श्योरेंस कम्पनी द्वारा 03 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, रोजगार मेले में कुल 75 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, रोजगार मेले के साथ ही कार्यालय द्वारा प्री प्लेसमेन्ट कैरियर काउन्सिंलिग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सदस्य प्रदेश कार्यसमिति भारतीय जनता पार्टी राहुल चतुर्वेदी एवं अद्योहस्ताक्षारी, ए.डी.ओ. पंचायत करहल द्वारा अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया गया, उक्त दोनों कार्यक्रम के समय रवीश मिश्रा व.स., हृदेश कुमार सक्सेना व.स., अंकित श्रीवास्तव क.स. एवं अनार सिंह आदि मौजूद रहे।