उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई किशनी के प्रतिनिधि मंडल ने ब्लॉकअध्यक्ष अभय चौधरी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी राम नारायण वर्मा से मुलाकात की और कम्पोजिट विद्यालय किशनी पर कार्यरत अनुदेशक जतिन्द्र सिंह द्वारा किये जा रहे नियमविरुद्ध क्रियाकलापों की जांचकर कार्यवाही की मांग की । ब्लॉक अध्यक्ष अभय चौधरी ने बताया कि जतिन्द्र कुमार पिछले आठ वर्षों से नियम विरुद्ध तरीके से विद्यालय कैम्पस में स्थित सरकारी भवन में परिवार सहित रह रहे है तथा सरकारी बिजली पानी का मुफ्त में उपयोग कर रहे है इनके द्वारा आधार कार्ड में किये गए भ्रष्टाचार की कई शिकायतें लंबित हैं उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति से ही विद्यालय में शिक्षण कार्य छोड़कर बीआरसी पर बाबूगीरी का कार्य कर रहे है जिससे छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा का ज्ञान नही हो पा रहा है प्रवक्ता विजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि इनके द्वारा अनावश्यक दवाव बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों की झूठी शिकायतें की जाती है और हरिजन एक्ट में भी फ़साने की धमकी दी जाती है जिससे शिक्षकों को अकारण ही मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ता है मंत्री हरेंद्र बैस ने मांग की कि बीआरसी पर कोई भी शिक्षक अनुदेशक शिक्षण कार्य छोड़कर अन्य कार्यों के लिए सम्बद्ध न किया जाए उन्होंने समस्त सम्बद्ध शिक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त करने की मांग की है। ब्लॉक संरक्षक संजीव यादव ने बताया कि आधार नामांकन की मशीनें बीआरसी से अलग कमरे में लगीं है जिससे एकांत में मनमानी के आरोप को नकारा नही जा सकता अतः आधार नामांकन हेतु मशीनों को बीआरसी में कैमरे के समक्ष लगाया जाए। संयुक्त मंत्री विमलेश यादव द्वारा अनुदेशक पर कार्यालय एवं शिक्षकों के गोपनीय डाटा को सार्वजनिक करने का भी आरोप लगाया गया प्रतिनिधि मंडल में अबलेंद्र कुमार राम खिलाड़ी ब्रजेश कुमार जैनुल आब्दीन अनुपम राजपूत जुगल किशोर रंजीत यादव मुकेश कुमार मधुबन चौहान पुनीत यादव धीरज सिंह प्रदीप शाक्य देवेंद्र सिंह अभिषेक कुमार मोहित विनीत शर्मा श्याम वीर सिंह अवधेश श्याम विरेश हरिओम शाक्य आदि लोग मोजूद रहे।



