आज दिनांक 23 दिसंबर 2022 को निर्वाचन नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कुंoआर.सी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शहर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के सभी नए वोटर्स से अपना वोटर कार्ड बनवाने की अपील की । महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉoसुशीला त्यागी जी ने सभी छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर स्वीप कॉर्डिनेटर डॉo शैफाली यादव ने 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले लोगो से अपना वोट बनवाने की अपील की ।रोड वेज बस स्टैंड पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन कर महाविद्यालय की छात्रा प्रियांशु ने एक खेल के माध्यम से लोगो को वोटर कार्ड बनवाने की प्रकिया समझायी । महाविद्यालय की छात्रा तुलसी ने दिव्यांगो से भी वोटर कार्ड बनवाने की अपील की तथा बुजुर्गो से मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। छात्रा सोनम ने महिलाओं से कहा कि वे लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपना वोटर कार्ड जरूर बनवाए।
इस अवसर पर श्री घन श्याम दास गुप्ता जी का विशेष सहयोग रहा श्री राजेश सेन
कु प्रतिभा जायसवाल श्रीमती संजना श्रीवास्तव सविता अरुण उदय आदि सभी का सहयोग रहा।

1 COMMENT

Comments are closed.