उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई किशनी के निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी कार्यकारिणी की प्रथम बैठक ब्लॉक अध्यक्ष अभय चौधरी जी के नेतृत्व में आज दिनांक 03/11/2022 को ब्लॉक संसाधन केंद्र बीआरसी किशनी पर आहूत की गई। आज की बैठक की अध्यक्षता आदरणीय जिला उपाध्यक्ष हेम सिंह यादव जी के द्वारा की गई। आदरणीय जिला उपाध्यक्ष जी ने सभी पदाधिकारियों को संगठित रहकर शिक्षकों की समस्याओं से निपटने के लिए कहा तथा सभी पदाधिकारियों को अपनी दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने की सलाह दी। ब्लॉक मंत्री हरेंद्र सिंह बैस ने कहा शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके हल करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा समस्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहने के लिए कहा। ब्लॉक अध्यक्ष अभय चौधरी ने अपनी आगामी कार्य योजनाओं के बारे में गंभीरता से सभी पदाधिकारियों को बताया।ब्लाक कार्यकारिणी के बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी किशनी से भी मुलाकात की जिसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को खंड शिक्षा अधिकारी महोदय के समक्ष रखा गया जिनमें मुख्य समस्याएं बकाया अवशेष एरियर बिल कन्वर्जन कॉस्ट डीवीटी रसोइया मानदेय में आ रही समस्याएं आधार आदि।
खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने नवनिर्वाचित समस्त पदाधिकारियों से परिचय वार्ता कर बधाई दी तथा उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि वे शिक्षकों व छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव संगठन की हर संभव मदद करने को तैयार है। आज की बैठक का सफल संचालन ब्लॉक संयोजक आदरणीय अशोक यादव जी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संजीव यादव ;ब्लॉक संरक्षक ब्लॉक संयोजक अशोक यादव अवलेंद्र सिंह सह संरक्षक सुदीप पाण्डेय जी जिला सलाहकार शिकुमार यादव बृजेश यादव ;सलाहकार ब्लॉक महामंत्री हरेंद्र सिंह बैस उपाध्यक्ष अवनीश यादव जवापुर प्रभारी संगठन मंत्री रामखिलाडी यादव मुख्य मीडिया प्रभारी अरविंद यादव उपाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह जुगल किशोर रजनीश यादव ब्लॉक ऑडिट रामवीर सिंह रमेश वर्मा सह ऑडिटर विमलेश कुमार संयुक्त मंत्रीए संगठन मंत्री राहुल गुप्ता देवेंद्र सिंह अंकित मिश्रा पंकज यादव अनुपम राजपूत प्रचार मंत्री योगेंद्र राजपूत अशोक शर्मा राधारमण शाक्य दीपक वर्मा घनश्याम यादव मधुबन चौहान विनीत शर्मा रोविन गुप्ता जितेन्द्र वर्मा श्रीचन्र्दएमयंक कुमार आदि उपस्थित रहे।