मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जूम मीटिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ विभागों की कार्यशैली के फलस्वरुप जनपद की रैंकिंग में गिरावट आई है, कई योजनाओं के क्रियान्वयन में 10 में से 05 अंक मिले हैं, जो विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का घोतक है। उन्होंने पीएम सूर्यघर, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, जनजाति, सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, पूर्व दशम्, दशमोत्तर छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, फैमिली आईडी, सेतुओं का निर्माण, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पोषण अभियान, सी.आई.एम.एस. के अंतर्गत निर्माण कार्यों में 10 में से 05 अंक मिलने पर संबंधित अधिकारियों, कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं, परियोजना प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर प्रगति में सुधार न हुआ तो संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित कर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित समीक्षा के बावजूद भी कुछ अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति में रुचि नहीं ली जा रही है। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी तत्काल योजनाओं की प्रगति सुधारें।

श्री त्रिपाठी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को आदेशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन कम से कम 05-05 विद्यालयों का भ्रमण कर छात्रवृत्ति के अवशेष आवेदन पत्रों को फारवर्ड करायंे ताकि पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके। उन्होंने धान खरीद में डी-श्रेणी पाए जाने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी क्रय केंद्र क्रियाशील रहें, किसानों का धान निर्धारित समर्थन मूल्य पर क्रय कर निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए, अभी जनपद में धान क्रय की स्थिति बेहद निराशाजनक है, अंश निर्धारण में 03 आवेदन पत्र डिफाल्टर की श्रेणी में है, जिसमें 02 तहसील सदर एवं 01 किशनी में लंबित है। उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों से कहा कि तत्काल लंबित आवेदनों को निस्तारित करायें, आबकारी, नाम संशोधन, भू आवंटन, स्वामित्व में भी जनपद की प्रगति संतोषजनक नहीं है, इसे भी तत्काल सुधारा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here