मैनपुरी(सुवि)उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्यामलता आनंद ने विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को जनपद के मतदेय स्थलों के संभाजन के उपरांत नए मतदेय स्थलों की सूची उपलब्ध कराते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के संभाजन के उपरांत जनपद में विधानसभावार मतदेय स्थलों की संख्या निर्धारित की गई है, जिसकी सूची आपको उपलब्ध कराई गई है, आप सब गहनता से सूची का अध्ययन कर विधानसभावार मतदेय स्थलों, मतदान केन्द्रों की संख्या से संज्ञानित हो लें। उन्होने बताया कि 107-विधानसभा मैनपुरी में संभाजन से पूर्व 434 मतदेय स्थल थेे, जो संभाजन के उपरांत घटकर 419 रह गए हैं, 108-विधानसभा भोगांव में 448 के स्थान पर 443, 109-विधानसभा किशनी में पूर्व की भांति संभाजन के उपरांत भी 423 मतदेय स्थल रहेंगे जबकि 110-विधानसभा क्षेत्र करहल में संभाजन से पूर्व 503 मतदेय स्थल थे, जो संभाजन के उपरांत घटकर 497 रह गए हैं, इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी में 257 मतदान केन्द्रों के सापेक्ष 256, भोगांव विधानसभा में 331 के सापेक्ष 332, विधान सभा क्षेत्र किशनी में 331 के सापेक्ष 330 जबकि विधानसभा करहल में 354 के सापेक्ष मतदान केन्द्रों की संख्या बढ़कर 359 हो गयी है। उन्होंने बताया कि संभाजन के उपरांत अब जनपद में 1782 मतदेय स्थल एवं 1277 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, संभाजन के उपरांत जनपद में 26 मतदेय स्थल कम हुये हैं जबकि 04 मतदान केन्द्रों की बढ़ोत्तरी हुयी है।

IMG 20261106 WA0001

इस दौरान जिलाध्यक्ष कॉग्रेस गोपाल कुलश्रेष्ठ, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी से पंकज भदौरिया, समाजवादी पार्टी से राम नरायन बाथम, देवेन्द्र सिंह, राजीव कुमार, बहुजन समाज पार्टी से दुर्गेश चन्द्रा, अपना दल से सुरजन सिंह पाल, कॉग्रेस से नवीन शर्मा के अलावा डिप्टी कलेक्टर अरविन्द कुमार सिंह, अनुराग प्रताप सिंह, निर्वाचन कार्यालय से अवनीश सक्सैना, अजय अम्बेश, मनीष यादव आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here