क्ंजम दृ 11ध्07ध्2023

मैनपुरी। आज दिनांक 11 जुलाई 2023 दिन मंगलवार मैनपुरी के प्रतिष्ठित स्कूल डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी में उत्तर प्रदेश सरकार के वन महोत्सव के तहत बाल वृक्ष भण्डारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्कूल के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार एवं वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया ने संयुक्त रूप से वन विभाग से आये हुए जिला वन अधिकारी श्री एस0एन0 मौर्य को पुष्पगुच्छ एवं शाल प्रदान कर सम्मानित किया। इसी क्रम में वन विभाग से आये हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री विवेकानन्द दुबे, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री दाताराम एवं वन अनुभाग अधिकारी श्री राजेश कुमार के साथ सभी वन विभाग टीम का शिक्षक और शिक्षिकाओं ने माला और पुष्प देकर आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में बच्चों को समझाते हुए जिला वन विभाग अधिकारी ने कहा कि हरियाली से सुख समृद्धि का रास्ता निकलता है। वन महोतसव का अर्थ बताते हुए कहा कि वृक्षों का महोत्सव यानी पेड़ों का त्यौहार, जो प्राकृतिक परिवेश तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता अभिवयक्त करने वाला एक आंदोलन है। कोरोना काल पर प्रकाश डालते हुए आॅक्सीजन की कमी की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रकृति और मानव जीवन में संतुलन बनाए रखने पर्यावरण संरक्षण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है और साथ-साथ प्लास्टिक का भी हम सभी को प्रयोग में नहीं लाना चाहिए।
स्कूल के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार ने बच्चों को बाल वृक्ष भण्डारा के महोत्सव में वन संरक्षण के बारे में समझाते हुए कहा कि जीवन में वृक्ष नहीं हैं तो आॅक्सीजन नहीं है और आॅक्सीजन नहीं है तो जीवन नहीं है। वृक्षों के अनेक फायदे बताते हुए कहा कि वृक्षों के द्वारा जो फल मिलते हैं उनमें विभिन्न प्रकार के प्रोटीन, मिनिरल और पौष्टिक तत्व मिलते हैं।
इस प्रकार वृक्ष को हरा-भरा फलता-फूलता होना चाहिए जब आॅक्सीजन की कमी होती है तो एक आॅक्सीजन सिलेण्डर के द्वारा जो आॅक्सीजन दी जाती है उससे ज्यादा प्रकृति से आॅक्सीजन मिलती है और सभी बच्चों को एक-एक पौधा दिया गया और उस पौधे की देखभाल करने की शपथ दिलाई गई तथा बताया कि जो बच्चे अपने द्वारा लगाये गये पौधे की अच्छी तरह से परवरिश करते हैं और सत्र के अन्त में फलता-फूलता पौधा दिखाते हैं तो उन्हें 5 अंक बोनस के रूप में तथा बोर्ड स्टूडेन्ट्स को प्रयोगात्मक परीक्षा में पूर्ण अंक दिये जायेंगे।
इसी क्रम में कृषि प्रधान देश के भारतवासी अन्नदाता किसान के सम्मान में निम्न पंक्तियां- ऐ किसान तेरी कुटी, राज भवन अनुहार, एक श्वेत कण हो रहा, मोती होत हजार। जैसी पंक्तियों के माध्यम से उनके द्वारा उगाये गये अन्न का अगर आप तिरस्कार करते हैं तो आप प्रकृति के साथ-साथ पूरे भारत वर्ष का तिरस्कार करते हैं हमें प्रकृति से सीख लेनी चाहिए कि जीवन का एक कण और एक छण कभी भी बर्बाद न करें।
इस मौके पर डा0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेंट डाॅ0 किरन सौजिया, इन्चार्ज डिन्टो एमडी, कहकशा, जोम्सी जाॅर्ज एवं शिक्षक डाॅ0 नेम कुमार, प्रेमलता दीक्षित, सत्यवीर गुर्जर सहित सभी शिक्षक/शिक्षिकायें मौजूद रहे।