उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में संविधान दिवस के पावन अवसर पर आज मैनपुरी में विद्यालय डाॅ0 किरन सौजिया ICSE स्कूल में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह आयोजन सौजियन्स ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन के स्टेट बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई विद्यालयों के विद्यार्थियों को भारतवर्ष के नक्शे के तहत बैठाया गया था जो अत्यंत आकर्षक लग रहे थे। कार्यक्रम में जनपद के माननीय न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को विशेष रूप से बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों तथा नागरिक कर्तब्यों के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें मुख्य अतिथियों के रूप में मैनपुरी जनपद के सुश्री अपर्णा सिंह अपर सिविल जज (अवर वर्ग), श्री अखिल चैधरी अपर सिविल जज (अवर वर्ग), सुश्री फौजिया जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्री रूबी सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री आजम रहमानी सिविल जज (अवर वर्ग) रहे। सर्वप्रथम सभी मुख्य अतिथियों ने माता सरस्वती को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात् विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गई। इसके उपरान्त सभी जजों का विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर विद्यांशु सौजिया व डाॅ0 गौरी एस प्रधानाचार्या डाॅ0 किरन सौजिया ICSE स्कूल, ने पगड़ी पहनाकर, शाॅल उढ़ाकर, गिफ्ट व बुके देकर भव्य स्वागत किया। उसके बाद सभी जजों को संविधान प्रतिज्ञा भेंट की, कक्षा 11 के आयुष ने संविधान प्रतिज्ञा अंग्रेजी भाषा में सुनाई।

IMG 20261127 WA0001

अपने संबोधन में माननीय न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सम्मान, कानून के पालन तथा समाज में न्याय, समानता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है और साथ ही प्रत्येक नागरिक से अपने कर्तब्यों के प्रति सजग रहने की अपेक्षा भी करता है। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारी लोकतंत्र की आत्मा और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का आधार है। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने तथा समाज में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया गया।

विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें संविधान के प्रति जागरूक, नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण और देश के प्रति अपने दायित्वों को समझने वाला जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए। उन्होंने माननीय न्यायिक अधिकारियों के मार्गदर्शन को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेंट डाॅ0 किरन सौजिया, मैनेजिंग डायरेक्टर विद्यांशू सौजिया, अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार, NCC अधिकारी प्रदीप कुमार सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकायें मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here