मैनपुरी(सुवि)जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में शिथिलता बरतने, बी.एल.ओ. कार्य की निर्वाचन सामग्री प्राप्त न करने पर को 02 सहायक अध्यापकों को निलम्बित करने एवं 02 सहायक अध्यापकांे, 01 शिक्षामित्र का निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शिथिलता बरतने पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को दिये, जिलाधिकारी के निर्देशों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की आख्या के क्रम में कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक उत्तर न देने पर प्राथमिक विद्यालय नगला घना विकास खण्ड-घिरोर के सहायक अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार, कन्या प्राथमिक विद्यालय घिरोर के सहायक अध्यापक अभय प्रताप सिंह को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के उल्लंघन का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर ब्लॉक संसाधन केन्द्र, घिरोर से सम्बद्ध कर दिया गया है। उन्होने खण्ड शिक्षाधिकारी को जांच अधिकारी नामित करने के साथ ही बी.एल.ओ. कार्य हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करने एवं निलम्बित शिक्षकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए।

उन्होने बताया कि सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की आख्या के आधार पर दि. 17 नवंबर 2026 से बी.एल.ओ. कार्य की निर्वाचन सामग्री प्राप्त न करने वाले तीन अन्य कार्मिकों प्राथमिक विद्यालय ओबरा के सहायक अध्यापक दुष्यन्त राठौर, प्राथमिक विद्यालय बेलाहार बरनाहल के सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार तथा प्राथमिक विद्यालय कुचेला द्वितीय के शिक्षामित्र रामवीर सिंह को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया है, इन सभी कार्मिकों को आगामी दिवस तक साक्ष्य सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है, अन्यथा की स्थिति में इनके विरुद्ध भी ’लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम’ के तहत कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here