मैनपुरी(सुवि)जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने आज विशेष बूथ दिवस के दूसरे दिन राजकीय इंटर कॉलेज के बूथ संख्या- 192 से 198 तक एवं गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में स्थापित बूथ संख्या-120 से 126 तक का निरीक्षण कर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों से प्राप्त फॉर्म-6, 7, 8 की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के कम से कम 10-10 युवाओं से फॉम-6 भरवाकर ऑनलाइन करने हैं यदि बूथ दिवस पर किसी भी बीएलओ की प्रगति शून्य रही तो उसका उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्यवाही होगी साथ ही वेतन आहरण पर भी रोक लगेगी। उन्होने कहा कि सभी बीएलओ को संबंधित क्षेत्र की मतदाता सूची का विश्लेषण कर स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया है कि मानक के अनुरूप संबंधित बूथ पर कितना ईपी रेशियो, जेंडर रेशियो लिंगानुपात होना चाहिए, इस विश्लेषण के आधार पर बीएलओ को यह लक्ष्य दिया गया है कि वर्तमान मतदाताओं के सापेक्ष कितने नए युवा और महिला मतदाताओं के नाम जोड़े जाने आवश्यक हैं। उन्होने अभियान की अब तक की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि 17 नवम्बर से 21 नवम्बर तक जनपद में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम, पता संशोधन एवं नाम विलोपित हेतु दस हजार से अधिक फॉर्म-6, 7, 8 प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज आयोजित विशेष अभियान दिवस पर प्रशासन का यह विशेष प्रयास है कि प्रत्येक बूथ पर छूटे हुए पात्र नागरिकों से न्यूनतम दस-दस फॉर्म-6 अनिवार्य रूप से भरवाए जाएं जिससे आज सायं तक लगभग 10 से 15 हजार अतिरिक्त आवेदन प्राप्त हो सकें।

IMG 20261122 WA0018

श्री त्रिपाठी ने युवा और महिला मतदाताओं के पंजीकरण पर बल देते हुए कहा कि जनपद में निर्धारित आयु वर्ग के अंतर्गत अभी भी लगभग 40-45 हजार पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने शेष हैं इसके अतिरिक्त जनपद का वर्तमान जेंडर रेशियो 823 के आसपास है, जिसे मानक के अनुरूप सुधारने के लिए महिला मतदाताओं का अधिक से अधिक पंजीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि इस अंतर को ठीक करने के लिए बीएलओ घर-घर जाकर पात्र युवाओं, महिलाओं को जागरूक करें और उनके फॉर्म-6 भरवाएं। उन्होने मतदान प्रकिया को सम्पन्न कराने हेतु विद्यालय भवन में स्थापित कक्षों का भी निरीक्षण करते हुए उप जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को आदेशित किया कि जहां-जहां मतदान केन्द्र, बूथ बनने हैं, उन सभी स्थानों पर विशेष सफाई अभियान संचालित कर सफाई करायी जाये यदि कोई कक्ष क्षतिग्रस्त हो या जंगले, खिड़की, दरवाजे मरम्मत योग्य हों, तो उनकी प्राथमिकता पर मरम्मत करायी जाये, सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान कार्मिकों, मतदाताआंे मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर श्याम प्रताप  सिंह क्षेत्राधिकारी नगर अशोक सिंह, क्षेत्राधिकारी क्राइम जितेन्द्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश, प्र. निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य जीआईसी अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here