मैनपुरी(सुवि)संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील करहल में जन-शिकायतंे सुनने के दौरान जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने उपस्थित राजस्व, पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि संबंधी विवादों के प्रति बेहद सजग रहें, भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर तत्काल पुलिस, राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजकर समस्या का निदान कराया जाए, कृत कार्यवाही पर दोनों पक्षों के साथ मौके पर उपस्थित गांव के अन्य संभ्रांत व्यक्तियों के भी हस्ताक्षर कराए जाए, पक्की पैमाइश के बाद यदि किसी के द्वारा पुनः कब्जा किया जाए तो उसे भारी मुचलके में पाबन्द कर सुसंगत धाराओं में प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जन-शिकायतों का प्रभावी, गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निराकरण प्रत्येक विभाग के अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है, किसी भी स्तर से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में यदि विलंब हुआ या निराकरण गुणवत्तापूर्वक नहीं हुआ और शिकायतकर्ता द्वारा पुनः शिकायत की गई तो संबंधित विभाग के अधिकारी की जिम्मेदारी तयकर कार्यवाही होगी।
जन-सुनवाई के दौरान जब न. रघु नि. अहिवरन सिंह ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि गाटा संख्या-03 की कई बार पैमाइश, सीमांकन के उपरांत भी विपक्षी द्वारा बार-बार दबंगई के बल पर चिन्हांकन मिटाकर अनाधिकृत कब्जा किया जा रहा है, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व, पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनों पक्षों की मौजूदगी में समस्या का निदान करायें यदि किसी के द्वारा बार-बार कब्जा किया जाये तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराकर वैधानिक कार्यवाही की जाए। मु. बाग वृंदावन नि. प्रमोद कुमार ने नगर पंचायत द्वारा निर्माण करायी जा रही सड़क, नाली में भेदभाव करने की जांच कराये जाने, ग्राम नाकऊ नि. अतर प्यारी ने कृषि भूमि पर किए जा रहे अवैध कब से को रोके जाने, पृथ्वीपुर नि. सुरजा देवी ने घरौनी में नाम सम्मिलित कराये जाने, ग्राम उदयपुर नि. सुनील कुमार ने मोटे धान की बिक्री हेतु कराए गए पंजीकरण के सत्यापन पर अवैध धनराशि की मांग किए जाने, ढकपुरा नि. विपिन कुमार ने चकमार्ग की पैमाइश कराये जाने, ग्राम दरियापुर नि. विजय बहादुर ने गाटा संख्या-48 पर किए गए अनाधिकृत कब्जे को हटवाने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पृष्ठाकिंत कर निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण हेतु उपलब्ध कराया।
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने पुलिस से संबंधित शिकायतें सुन अधीनस्थों को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए, इस दौरान उप जिलाधिकारी करहल तेजस कृष्णा प्रसाद, उप जिलाधिकारी न्यायिक केशव प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, क्षेत्राधिकारी करहल अजय सिंह चौहान, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. शोभनाथ चौरसिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सऊद, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



